गैंगस्टर आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को राजस्थान जेल से पेशी पर लाया गया था। आरोपी संपत नेहरा को भी अपने साथी को पुलिस हिरासत से छुड़वाकर ले जाने के मामले में पेश किया गया। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दो अलग-अलग मामलों में पेशी पर लाया गया। इनमें पंचकूला-मोरनी रोड पर पंचकूला के सेक्टर-4 निवासी एक बिजनेसमैन की कोठी के बाहर गोलियां चलाने और सिविल अस्पताल-6 से पुलिस हिरासत से साथी दीपक उर्फ टीनू को छुड़वाने के मामले शामिल हैं।
दस बजे से ही मुस्तैद रही पुलिस
जिला अदालत में सुबह करीब 10 बजे से ही डीसीपी के दिशा-निर्देशों और दो एसीपी के नेतृत्व में करीब सौ पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे ताकि उक्त आरोपियों का कोई साथी या अन्य बाहरी व्यक्ति कानून व्यवस्था को खराब नहीं कर सके। पुलिसकर्मियों ने कोर्ट परिसर और कोर्ट के बाहर लगती मुख्य सड़कों पर भी पैनी नजर बनाए रखी। पेशी के दौरान आरोपियों को आमजन से दूरी पर कोर्ट के अंदर ले जाया गया।