फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टरों का खुलासा, लारेंस बिश्नोई व अमित भूरा को जेल से भगाने की थी योजना

Wed, 29 Nov 2017 09:12 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़/ मोहाली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए गैंगस्टरों से पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पता चला है गैंगस्टर केवल पंजाब ही नहीं हरियाणा और राजस्थान में भी सक्रिय थे।
विज्ञापन


वहीं, आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने पंजाब की दो जेलों में बंद दो गैंगस्टरों लारेंस बिश्नोई व अमित मालिक उर्फ भूरा को भी भगाने की योजना बनाई थी। इसके लिए असलहा से लेकर अन्य सामान भी इकट्ठा कर लिया था, लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो पाए। लारेंस और भूरा पर कई मुकदमे चल रहे हैं। कुछ मामलों में सजा भी हो चुकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि जल्द कई और राज खुलने के आसार हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी नरेश निवासी अबोहर व सुनील को मोहाली पुलिस दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि बनूड़ में पार्षद प्रीति वालिया के पति दलजीत सिंह की हत्या में वह शामिल थे। उन्होंने ही छह सितंबर को वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने बताया कि राजपुरा सिटी पुलिस स्टेशन में भी उन पर हत्या का केस दर्ज था। वहीं, सात सितंबर को डेराबस्सी थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था। जबकि एक एक केस जीरकपुर थाने में दर्ज है।

वहीं, आरोपियों ने पंचकूला कस्टडी से दीपक नाम के कैदी को भगाने की कोशिश की थी। इस संबंध में उन पर जून 2017 में केस दर्ज हुआ था। वहीं, 2015 में आरोपियों पर चंडी मंदिर पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज है। जिक्रयोग है कि आरोपियों को दिल्ली और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन के दौरान दिल्ली से दबोचा था। जबकि एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा था।

कुरुक्षेत्र में बैंक डकैती में भी थे शामिल
वहीं, पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि हिसार में दो नंबर को हुई हत्या का मामला उन पर दर्ज है। जबकि दो सितंबर को कुरुक्षेत्र में डकैती का केस दर्ज हुआ था। इसी तरह अगस्त दस को यमुना नगर में जबरन वसूली समेत कई धाराओं के तहत उन पर केस दर्ज है। जबकि आरोपी भिवानी में हुए कत्ल में भी शामिल थे। वहीं, पंजाब और हरियाणा के अलावा उन पर मार्च तीन को शास्त्री नगर व प्रताप नगर जोधपुर में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें