फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः गैंगस्टर गौरव पटियाल ने रची सोपू नेता की हत्या की साजिश, दिलप्रीत ने दिलाए हथियार

Wed, 14 Oct 2020 11:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र स्थित वेव मॉल के बाहर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या मामले में एक नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, गुरलाल की हत्या की साजिश विदेश में रह रहे गैंगस्टर गौरव पटियाल उर्फ लक्की ने रची थी और शूटरों को पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बावा ने हथियार उपलब्ध करवाए थे।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस खुलासे के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बावा को 19 अक्तूबर को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ ला सकती है। पुलिस को शक है कि गौरव पटियाल गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बावा के संपर्क में था और उसने ही गुरलाल की हत्या की साजिश रची थी। सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर दिलप्रीत के प्रोडक्शन वारंट पर आने बाद ही अब इस हत्याकांड का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा।

बता दें कि पंजाबी गायक परमीश वर्मा से रंगदारी मांगने में भी गैंगस्टर दिलप्रीत बावा आरोपी है। वहीं, गुरलाल की हत्या के बाद पुलिस ने सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास से एक पलसर बाइक बरामद की गई थी। बाइक पर लगा नंबर प्लेट फर्जी था। पुलिस मानकर चल रही है कि यह उन्हीं शूटरों की बाइक है, जिन्होंने गुरलाल बराड़ की हत्या की है। पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक का असली नंबर पंजाब के रोपड़ में पंजीकृत है। पुलिस की अब अलग-अलग टीमें रोपड़ और कोटकपूरा समेत अन्य जगहों पर दबिश दे रही हैं लेकिन वारदात के करीब तीन दिन बाद भी सोपू नेता की हत्या में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

दिलप्रीत पर दर्ज है दर्जनों मामले

दिलप्रीत सिंह उर्फ बावा पंजाब के गांव ढाहा का रहने वाला है। उसके खिलाफ चंडीगढ़, हरियाणा के अलावा पंजाब में हत्या, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस, रंगदारी समेत दर्जनों मामले दर्ज हैं। जुलाई 2018 में दिलप्रीत को चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया था। वह लंबे समय से भेष बदलकर सेक्टर-38 में अपनी बहन के घर पर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद पंजाब के अलग-अलग जिलों की पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर ले जाती रही। फिलहाल वह रोपड़ जेल में बंद है।

आला अधिकारियों की ट्राइसिटी पुलिस की बैठक
बताया गया है कि बुधवार दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ के आला अधिकारियों समेत मोहाली व पंचकूला पुलिस की बैठक की जाएगी। जिसमें शहर में ताबड़तोड़ हो रहे अपराध को रोकने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। चंडीगढ़ पुलिस गैंगस्टर का एक खाका तैयार करने में जुटी हुई है।

यह है मामला
बीती शनिवार आधी रात मोहाली निवासी सोपू नेता गुरलाल बराड़ (26) अपनी फार्च्यूनर गाड़ी से औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्ले ब्वॉय क्लब में गया था। इसके बाद वह उसी एरिया में स्थित पारा क्लब में किसी जानकार युवती के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने चला गया। इसी बीच गुरलाल के एक दोस्त ने उससे फार्च्यूनर गाड़ी मांगी।

गाड़ी लेकर जब वह प्ले ब्वॉय क्लब के बाहर पहुंचा तो दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें से तीन गोलियां उसे लगीं जबकि तीन छूकर निकल गईं। वारदात को अंजाम देकर दोनों युवक अपने तीसरे साथी संग बाइक पर फरार हो गए। इसके बाद दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन

सोनू शाह के गवाह और टिकटॉक स्टार पर गोलीबारी के आरोपी भी पकड़ से दूर

उधर, बीती रविवार रात बुडैल में सोनू शाह की हत्या के मामले में गवाह प्रवीण और तीरथ सिंह को गोली मारने की कोशिश के मामले में आरोपी मोंटी शाह अब तक फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदारों समेत अन्य जगहों पर दबिश दी गई लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। वहीं सेक्टर 9 स्थित एसको बार के बाहर टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर को गोली मारने के मामले में भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्दी दोनों केस सुलझा लिए जाएंगे।

पुलिस आरोपियों के पहुंचने के करीब है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें