फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अगले साल अमृतसर में होगा G-20 सम्मेलन, तैयारियों में जुटी सरकार, कैबिनेट सब कमेटी गठित

Mon, 10 Oct 2022 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैबिनेट सब कमेटी में इंदरबीर सिंह निज्जर और हरभजन सिंह ईटीओ, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान शामिल होंगे। मुख्य सचिव की अगुवाई में अफसरों की एक कमेटी भी बनेगी।  
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मार्च 2023 में पवित्र नगरी अमृतसर में होने वाले प्रतिष्ठित जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन मार्च महीने में होगा और इसमें विश्व के अग्रणी देश शिरकत कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित समारोह की मेजबानी करने का अवसर मिलने पर राज्य अपने आप को सौभाग्यशाली समझता है, जिसमें विश्व भर के प्रमुख देश शिक्षा व अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि इस वैश्विक समारोह की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समारोह की सफलता के लिए पवित्र शहर को पांच प्रमुख सेक्टरों में बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुख्ता प्रबंधन के लिए राज्य के सिविल और पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारियों को इन सेक्टरों में तैनात किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि सम्मेलन के दौरान यह अधिकारी ही अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में समूचे कार्य को सुचारू बनाने के लिए जिम्मेदार होंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान पर आधारित कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया। उन्होंने कहा कि यह कैबिनेट सब-कमेटी सम्मेलन के रोजाना के प्रबंधों की निगरानी करेगी। भगवंत मान ने इस सम्मेलन को बिना किसी अड़चन के पूरा करने के लिए कैबिनेट सब-कमेटी को सहयोग करने के लिए मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। 
विज्ञापन

 

  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें