फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल मे दिखा जोश, स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Tue, 24 Jan 2023 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गणतंत्र दिवस को लेकर चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई है। सोमवार को पुलिस के ऑपरेशन सेल ने आईएसबीटी, मार्केट व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच की और संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस की तरफ से होटल, सराय, धर्मशालाओं आदि में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में फुल ड्रेस रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को सुबह 9.30 बजे से 10.15 बजे तक परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। साथ ही चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा पुलिस, एनसीसी और स्कूलों की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट भी किया।
विज्ञापन

  
बूंदाबांदी के बीच ये फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी हुई। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने कई रूटों को डायवर्ट किया था, जिसकी वजह से स्टेडियम चौक पर सुबह के समय जाम भी लग गया। गुरुवार को परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। सुबह 10 बजे प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, गणतंत्र दिवस को लेकर चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई है। सोमवार को पुलिस के ऑपरेशन सेल ने आईएसबीटी, मार्केट व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच की और संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस की तरफ से होटल, सराय, धर्मशालाओं आदि में भी जांच की जा रही है। वहीं भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने शहरवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें