फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में तीन साल से फरार चल रहा भगौड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने चोरी के मामले में तीन साल से फरार भगौड़े को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। नयागांव के दशमेश नगर निवासी आरोपी दिनेश कुमार को पुलिस बुधवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-3 थाना प्रभारी शेर सिंह को सूचना मिली कि तीन साल से फरार भगौड़ा दिनेश कुमार उक्त थाना एरिया में घूम रहा है। इंस्पेक्टर शेर सिंह ने एक टीम गठित कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सेक्टर-8 निवासी व्यक्ति ने चोरी का मामला दर्ज करवाया था। उसने कहा था कि चोर घर से मोबाइल फोन, सिलिंडर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गया था। इसके बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने 11 दिसंबर 2012 को आरोपी को गिरफ्तार कर एक फरवरी 2013 को चालान पेश किया था। जमानत होने के बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ और फिर अदालत ने 2017 से उसे भगौड़ा करार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें