फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डिस्पेंसरी में आएं, शूगर का फ्री इलाज कराएं

Tue, 29 Sep 2015 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शूगर के मरीजों के लिए बड़ी राहत भरी खबर। चंडीगढ़ की एक डिस्पेंसरी में मधुमेह के फ्री इलाज की सुविधा शुरू हो गई। लोग सेक्टर 28 की सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में स्टीविया के पौधे के पत्ते से मधुमेह और अन्य कई बीमारियों का फ्री में इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


इस पौधे का आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में भरमार है। यह पूर्णतया कैलोरी शून्य उत्पाद। आयुर्वेदिक चिकित्सक बताते है कि इसे पका कर भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसे चाय, कॉफी और दूध में उबालकर प्रयोग में लाया जा सकता है। यह पौधा मात्र डेढ़ से ढाई सौ रुपये में मिलता है। मीठा होने के बावजूद स्टीविया पौधे फैट व शुगर से फ्री हैं।

वहीं, इसके सेवन से पैन क्रियाज कैंसर के होने की 25 प्रतिशत संभावना कम हो जाती है। स्टीविया के सेवन से खून की नाड़ियों में फैलाव आता है और यह पेशाब की मात्रा को बढ़ा देता है, जिसके चलते बीपी कंट्रोल हो जाता है।
विज्ञापन


खाने से 20 मिनट पहले पत्तों का करें सेवन
भोजन करने से 20 मिनट पहले स्टीविया की पत्तियों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। अद्भूत गुणों का संगम आयुर्वेदिक पौधा घर में भी लगाया जा सकता है। एक बार लगाया गया पौधा पांच वर्ष तक प्रयोग में लाया जा सकता है। इसका दूसरा फायदा यह है कि शुगर के मरीजों को मिठास के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। क्योंकि स्टीविया के पत्तों में चीनी से अधिक मिठास होती है।

मोटापा भी होगा दूर
आयुर्वेदिक चिकित्सकों के अनुसार स्टीविया से शुगर के अलावा मोटापे से भी निजात पाई जा सकती है। मोटापे का शिकार व्यक्तियों के लिए भी यह पौधा किसी वरदान से कम नहीं है।

कैलोरी भी नहीं बढ़ेगी
आजकल कैलोरी की समस्या बढ़ने लगी है ऐसे में भले ही स्टीविया चीनी से अधिक मीठा है किंतु इसमें ग्लूकोस की मात्रा न होने के चलते इससे कैलोरी के अनियंत्रित होने की संभावना नहीं रहती। यही कारण है कि स्टीविया का मौजूदा समय में कई शुगर फ्री पदार्थो को बनाने के लिए भी प्रयोग किया जाने लगा है।
 
ये है स्टीविया की भूमिका
- इसमें 15 आवश्यक खनिज तथा विटामिन होते हैं
- यह मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है क्योकि यह पेनक्त्रिस्याज की बीटा कोशिकाओं पर अपना प्रभाव डालकर उन्हें इंसुलिन तैयार करने में मदद करता है
- दांतो की केवेटीज, बैक्टीरिया, सड़न आदि को भी रोकता है।
- ब्लड प्रेशर में नियंत्रित करता है।
- यह ग्लूकोज को सोखता है
- इसमें एंटी एजिंग, एंटी डैंड्रफ जैसे गुण पाये जाते हैं तथा नॉन फर्मन्टेबल होता है।
 - क्लेस्ट्रोल भी कम होता है

डिस्पेंसरी में स्टीविया से मधुमेह का फ्री इलाज किया जा रहा है। यहां पर काफी पौधे लगाए गए हैं। यह मधुमेह, मोटापा, दांतों के सड़न, ग्लूकोस को नहीं बढ़ने देता है।  
विज्ञापन

डॉ. राजीव कपिला, सीनियर आयुर्वेदिक फिजिशियन, सेक्टर 28 चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें