फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-47 में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए निशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-47 में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए शनिवार को निशुल्क ई-रिक्शा सुविधा शुरू की गई। क्षेत्रीय पार्षद जसवीर सिंह ने इसका उद्घाटन किया। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ई-रिक्शा को चलाया जाएगा। पार्षद ने एक हेल्पलाइन नंबर 9041979743 भी जारी किया है, जिस पर फोन कर लोग ई-रिक्शा को अपने घर बुला सकते हैं। ई-रिक्शा से वार्ड के अंदर कहीं भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि क्षेत्र की महिलाओं और बुजुर्गों को बैंक, पोस्ट ऑफिस, अस्पताल, मंडी सहित अन्य कार्य से घर से बाहर जाना होता है। कई लोग गाड़ी चलाना नहीं जानते और जब कोई छोड़ने वाला भी नहीं होता तो समस्या बढ़ जाती है। ऐसे लोगों के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। फिलहाल एक ई-रिक्शा से शुरुआत की गई है, मांग के अनुसार इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें