फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को आधार कार्ड देने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, कहीं आप भी न हो जाएं मुसीबत का शिकार

Fri, 19 Oct 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आधार के जरिए फर्जीवाड़े की तमाम खबरे आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर पंजाब के पटियाला से आई है। यहां पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग और बेसहारा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। लोन दिलाने के बहाने आधार कार्ड हासिल किया और फिर लोन की रकम ही हड़प ली। हालांकि इस मामले में पटियाला के थाना त्रिपुड़ी पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर सरहंद रोड स्थित ऑफिस मैनेजर के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्द कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में तराशना सर्विस लिमिटेड के स्टेट मैनेजर दलीप मिश्रा ने बताया उनकी कंपनी गांवों की बेसहारा व बुजुर्ग महिलाओं को 23 से 26 हजार रुपये तक का लोन कराती है। कंपनी के सरहंद रोड स्थित दफ्तर के मैनेजर चमकौर सिंह निवासी बिजलपुर जिला संगरूर ने कई गांवों की बेसहारा व बुजुर्ग महिलाओं को उनका लोन कराने का झांसा देकर आधार कार्ड हासिल कर लिए।

 बाद में आधार कार्ड जरिए फर्जी लोन कंपनी के कागजात जारी करके 15 लाख 15 हजार 136 रुपये खुद हड़प लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 51 से ज्यादा बुजुर्ग व बेसहारा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें