फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की मांग भरी, गहने भी पहनाए, उल्टी करने के बहाने गई तो फिर नहीं आई वापस

Mon, 26 Aug 2019 04:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छछरौली (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शादी कराने का झांसा देकर दिव्यांग युवक से एक लाख रुपये हड़पने के मामले में युवक की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह यूपी के देवबंद का रहने वाला है और टेलर की दुकान करता है।

विज्ञापन


कोटड़ा कान सिंह निवासी प्रीतम उसकी मासी का जानकार था। प्रीतम ने उसकी मासी से कहा कि वह रिश्ते कराने का काम करता है। बात सुनकर मासी ने कहा कि उसका एक भांजा है उसकी शादी करा दो। प्रीतम ने कहा कि वह उसकी शादी करा देगा पर एक लाख खर्च होगा। प्रीतम ने अगले ही दिन 20 अप्रैल को छछरौली बुला लिया। 

विज्ञापन

वह कहने लगा कि रिश्ता हिमाचल से होगा। यह सुनकर उसके साथ कार में बैठ गए और कार में बैठते ही उसने एक लाख रुपये ले लिए। उसके बाद हिमाचल चले गए और उन्हें कार से उतरने के लिए मना कर दिया। इसके बाद प्रीतम ने लड़की को कार में ही बुला लिया और लड़की की मांग भरने की रस्म पूरी की और कानों में सोने की बालियां वह चांदी का हार भी डाल दिया। 

उसके बाद वहां से घर की तरफ चल दिए। बीच रास्ते में एक जगह चाय पीने के लिए रुके तो दुल्हन बोली कि उसे उल्टी आ रही है जिसे करने के लिए वह साइड में चली गई। जब वह काफी देर तक नहीं आई तो देखा वह वहां नहीं थी। उन्होंने उसकी काफी तलाश की किंतु दुल्हन नहीं मिली। जिसके बाद परेशान होकर वे सब छछरौली आ गए। 

इसके बाद उन्होंने प्रीतम से कहा कि पैसे व ज्वैलरी वापस कर दो जिसके बाद वह भी बहाना बनाकर चला गया। उसके बाद प्रीतम को लगातार फोन किए गए किंतु उसने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद वह समझ गए उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद वे छछरौली थाना पहुंचे और थाना प्रभारी मुकेश को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर प्रीतम व जगदीश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें