फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में जीआईसी जमा करवाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कनाडा में एक छात्र की गारंटीकृत निवेश प्रमाणपत्र (जीआईसी) की फीस जमा करवाने के नाम पर इमिग्रेशन कंपनी में काम करने वाली दो महिलाओं ने पांच लाख रुपये की चपत लगा दी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने नवनीत कौर और दीपिंदरजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-44 में इमिग्रेशन कंपनी चलाने वाले जसकरण सिंह मांगट व गुरिंदर कौर ने बताया कि दोनों महिलाएं उनके दफ्तर में काम करती थीं। उन दोनों को कनाडा की यूनिवर्सिटी में एक छात्र की पांच लाख रुपये जीआईसी फीस जमा करवाने को दी थी, लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने फीस जमा ही नहीं करवाई। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें