फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलांद के विमान की लैंडिंग से पहले स्टेशन में घुसी नीलगाय

Sat, 23 Jan 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद व पीएम मोदी के दौरे से पहले एक नीलगाय ने अफसरों की परेशानी बढ़ा दी है। दोनों मेहमानों का विमान टेक्निकल एयरपोर्ट यानी एयरफोर्स स्टेशन पर उतरना है।
विज्ञापन


उसी स्टेशन पर शुक्रवार को एक नीलगाय देखी गई। नीलगाय को पकड़ने  के लिए काफी कोशिश की गई। रनवे के आसपास वह दौड़ती भी रही, लेकिन वह पकड़ में नहीं आई। शनिवार को फारेस्ट डिपार्टमेंट की टीम फिर एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना होगी और उसे काबू करने की कोशिश करेगी।

एयरफोर्स स्टेशन पर कुछ जंगल का एरिया है। उसमें कुछ जीव रहते हैं। खासकर नीलगाय। पठानकोट हमले के बाद एहतियात के तौर पर जंगल के कुछ भाग की कटाई-छंटाई चल रही है। इससे अब जानवर आसानी से देखे जा सकते हैं। अथॉरिटी को डर है कि कहीं मेहमानों के विमान उतरते वक्त नीलगाय न आ जाए।
विज्ञापन


2012 में दिखा था तेंदुआ
एयरफोर्स के आसपास फैले जंगल में साल 2012 को तेंदुआ भी दिख चुका है। उस दौरान उसके पैरों के निशान भी मिले थे। बाद में काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया था। वह पाइप में घुसकर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें