फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने टैंपो को मारी टक्कर, 3 मजदूर घायल

Sat, 23 Jan 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को सेंट्रा मॉल लाइट प्वाइंट के पास डिवाइडर पर फ्रांस के राष्ट्रपति के स्वागत के लिए फूलों के पौधे लगा रहे मजदूरों पर कार चढ़ाकर चालक ने घायल कर दिया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार से आ रहे होंडा सिटी कार चालक ने पौधे लेकर सड़क पर खड़े टैंपो को जोरदार टक्कर मार दी। उस समय टैंपो पर दो मजदूर बैठे थे और दो पौधे लगा रहे थे। जिसमें से तीन मजदूरों की को चोटें आई हैं। तीनों घायलों को पीसीआर जीएमएसएच-32 अस्पताल ले गई। वही चश्मदीदों का कहना था कि होंडा सिटी कार चालक इससे पहले ट्रिब्यून चौक के पास  एक गाड़ी को टक्कर मारकर भागा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सात गाड़ियां आपस में टकराईं
अन्य हादसे में सेक्टर 26 मध्य मार्ग पर चल रहे रिकार्पेटिंग के काम की वजह से एक के बाद एक सात गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी। दुर्घटना में सिर्फ गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि कार चालकों में आपस में समझौता हो गया इसलिए कोई मामला दर्ज नही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें