फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलीजागरां से चार साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद से दबोचा

Sun, 16 Feb 2020 06:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

नाना के घर आए चार साल के बच्चे का अपहरण कर अपहरणकर्ता गाजियाबाद जा पहुंचा। पुलिस ने अपहरणकर्ताउत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर निवासी आनंद को लोनी गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से बच्चे को बरामद कर सकुशल उसकी मां के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी महिला दो महीने पहले विकास नगर में अपने मायके आई थी। महिला अपने साथ अपने दो लड़कों को भी नाना नानी से मिलाने लाई थी। शुक्रवार को उसके बच्चे घर के बाहर पार्क में खेल रहे थे। इसी बीच उनका चार साल का छोटा बेटा अचानक गायब हो गया। काफी ढूंढने के बाद जब बच्चा नहीं मिला तो महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत चारों ओर नाकाबंदी का वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान महिला के दूसरे बच्चे ने बताया कि उसने आरोपी आनंद को पार्क के पास देखा था। इसके बाद पुलिस को चला कि आरोपी आनंद पहले से ही महिला का परिचित था। महिला ने तुरंत पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर बताया। 
विज्ञापन


मोबाइल नंबर मिलते ही पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। पुलिस को आरोपी की लोकेशन लोनी गाजियाबाद की मिली, जिसके बाद एसआई रोहित कुमार के नेतृत्व में एक टीम बना कर गाजियाबाद रवाना की गई। टीम ने आरोपी आनंद को बच्चे सहित गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम मौलीजागरां पहुंचने के बाद पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवा कर बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें