हरियाणा रोडवेज की बस हुई हादसाग्रस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार (16 फरवरी) सुबह करीब चार बजे जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुकेरियां के कस्बा भंगाला के जंडवाल मोड़ पर हरियाणा रोडवेज की बस संतुलन बिगड़ने से सफेदे के पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस चालक व कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार कुल 8 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हे सिविल अस्पताल मुकेरियां में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस (एचआर-67 बी 9586) दिल्ली से कटड़ा जा रही थी। बस होशियारपुर के जंडवाल मोड़ पर पहुंची तो उसका संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस चालक सलीमदीन (45) निवासी सोनीपत व कंडक्टर कृष्ण कुमार (42) पुत्र सुखवीर निवासी गांव मनाना, पानीपत की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वही काफी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला गया |
घायलों में सन्नी (25) पुत्र ओमप्रकाश निवासी रानी तला जम्मू , डैनजन (21) पुत्री डिने निवासी लद्दाख , शामलाल (20) पुत्र अमरनाथ निवासी मनूल कटड़ा ,नोवजन (27) पुत्र टैसी निवासी लद्दाख ,सहवाग (21) पुत्र दोरेन निवासी लश्कर जिला कारगिल ,चारु राम (27) पुत्र व्यास देव निवासी रैली चम्बा हिमाचल, शिवशंकर (30) पुत्र जग्गू निवासी गया बिहार गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें मुकेरियां के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की खबर मिलते ही एसडीएम अशोक शर्मा ,तहसीलदार जगतार सिंह ,डीएसपी रविन्द्र सिंह थाना प्रभारी सतिन्द्र सिंह धारीवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल कर पहुंच मामले की जांच कर रही है।