फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मेंटेनेंस: चंडीगढ़ से 4 ट्रेनें रद, यात्री परेशान

Sat, 20 Jun 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-सहारनपुर के बीच शनिवार को मेंटेनेंस वर्क के कारण कई ट्रेनें रद्द रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्म पर दिनभर यात्री भटकते रहे।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, चंडीगढ़ स्टेशन पर ही 100 से अधिक यात्रियों ने आरक्षित टिकट कैंसल कराए। वहीं, अनारक्षित टिकट वापस करने वाले यात्रियों का भी काउंटर पर तांता लगा रहा।

यात्रियों को स्टेशन पर ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़े, इसलिए शनिवार को दिनभर ट्रेनों के देरी से चलने और मेंटेनेंस वर्क के चलते रद्द होने की घोषणा होती रही। इसके बावजूद पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


13:15 घंटे बाधित रही आवाजाही
अंबाला मंडल के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने करीब 13:15 घंटे रेल ट्रैक को ब्लॉक करके लेवल को ठीक किया। सुबह 7:30 बजे मेंटेनेंस वर्क की शुरुआत हुई, जो रात 8.45 बजे खत्म हुआ। इसके बाद दिल्ली बड़ौदा हाउस मुख्यालय से ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की ये ट्रेनें रद्द
15011 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
15012 लखनऊ चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
12064 ऊना हिमाचल-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस
12063 हरिद्वार-ऊना हिमाचल जनशताब्दी एक्सप्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें