फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः फादर एंथनी से छह करोड़ कैश लूट मामले में चार पुलिसकर्मी बर्खास्त

Sun, 11 Aug 2019 07:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
punjab police
विज्ञापन

जालंधर के पादरी एंथनी से छह करोड़ रुपये कैश लूटने के मामले के आरोपी पटियाला पुलिस के चार मुलाजिमों को एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने डिसमिस कर दिया है। वर्तमान में यह चारों आरोपी मुलाजिम पटियाला जेल में बंद हैं। एसएसपी ने इन चारों को धारा 311 (2) (बी) के तहत डिसमिस किया है। नौकरी से डिसमिस किए गए इन चार पुलिस मुलाजिमों में स्थानीय रैंक वाले तीन एएसआई और एक हवलदार शामिल हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि डिसमिस किया गया आरोपी एएसआई जोगिंदर सिंह तीन फरवरी 1992 को नौकरी में लगा था और यह वारदात के वक्त पुलिस चौकी मवी कलां में तैनात था। एएसआई राजप्रीत सिंह 15 अक्तूबर 2011 को भर्ती हुआ था और सन्नौर पुलिस थाने में तैनात था।

एएसआई दिलबाग सिंह 15 नवंबर 1989 को नौकरी में आया था और यह सांझ केंद्र पुलिस थाना सिविल लाइन में तैनात था। हवलदार अमरीक सिंह 19 मई 1992 को नौकरी में आया था और एमएचसी सिविल लाइन में तैनात था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मामले में पकड़े गए एएसआई जोगिंदर सिंह, एएसआई राजप्रीत सिंह व इनके साथियों पर 26 अगस्त को आरोप तय होंगे। इसके बाद पुलिस की तरफ से आरोपियों पर लगाई धाराओं के तहत सबूत पेश किए जाएंगे और मामले का ट्रायल शुरू हो जाएगा। पादरी एंथनी के घर से लूटे करीब छह करोड़ रुपये में से चार करोड़ 51 लाख आरोपियों से पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें