फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनालः कार और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, मरने वालों में 8 महीने की बच्ची भी

Tue, 06 Mar 2018 03:32 PM IST
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
करनाल में सड़क हादसा
विज्ञापन
हरियाणा के करनाल में कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। हादसा गांव शामगढ़ के पास फ्लाईओवर पर हुआ। मरने वाले सभी हरिनगर दिल्ली के रहने वाले थे और अमृतसर से दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन

 
मरने वालों की शिनाख्त सौरभ चोपड़ा 30 साल, पत्नी भावना, आठ माह की बेटी तुसारिका और सौरभ की सास बाला 58 साल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद कार के फ्यूल टैंक में आग लग गई और कार सवार चारों लोग जिंदा जल गए।

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि पहले फ्यूल टैंक में विस्फोट हुआ, इसके बाद कार ट्रक से जा टकराई या फिर ट्रक से टक्कर के बाद फ्यूल टैंक में धमाका हुआ। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कार इतनी बुरी तरह से जल गई है कि मारे गए लोगों की शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया था। हादसा शायद चालक को नींद की झपकी लगने से हुआ। इसलिए गाड़ी डिवाइडर क्रॉस करके दूसरी साइड पहुंच गई थी और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें