फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर साहिब में दर्दनाक हादसा: लकड़ियों से लदी ट्रॉली में घुसी कार, चार लोगों की मौत, एक घायल

Sun, 17 Sep 2023 10:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की खातिर गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल भेज दिया है। जबकि घायल मदन की गंभीर हालत को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त कार और ट्रॉली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के लंबी इलाके में सड़क हादसे में चार लोगो की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार पांच लोग अपनी कार से दिल्ली से मलोट आ रहे थे। जब वह शनिवार की रात साढ़े 12 बजे लंबी तहसील के पास पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी के आगे लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। इससे कार बेकाबू होकर ट्रॉली से जा टकराई। 

विज्ञापन


हादसे में मलोट निवासी मीतू पुत्र बिल्लू, हरबीर सिंह पुत्र रामदेव, अरविंद और अरविंद का पुत्र अरव निवासी दिल्ली की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति मदन घायल है।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की खातिर गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल भेज दिया है। जबकि घायल मदन की गंभीर हालत को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें