फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी ब्यूटीफुल की चार और पार्किंग होगी हाईटेक

Sun, 19 Jan 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 में दोनों ऑटोमेटिक पार्किंग का तो हाल बेहाल है लेकिन नगर निगम अब शहर में 4 और जगहों पर ऑटोमेटिक पार्किंग शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एलांते, सेक्टर-8, सेक्टर-34 पिकाडली और लेक की पार्किंग में ऑटोमेटिक सिस्टम शुरू करने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है।

निगम का ऑटोमेटिक पार्किंग का पायलट प्रोजेक्ट सफल साबित नहीं हो सका है। निगम ने पिछले महीने सेक्टर-17 की एंपायर स्टोर और साहिब सिंह पार्किंग में ऑटोमेटिक सिस्टम शुरू किया था।
विज्ञापन


लेकिन इनमें पहले दिन से ही खराबी आ रही है। अब इनमें कुछ बदलाव भी किए जा रहे हैं। यहां जो बूम बैरियर लगे हैं, वे सही नहीं चल रहे हैं।

फिर खराब हुआ प्रिंटर
सेक्टर-17 की ऑटोमेटिक पार्किंग का प्रिंटर फिर दिक्कत देने लग गया है। रविवार को पूरा दिन साहिब सिंह पार्किंग में प्रिंटर खराब रहा है।

प्रिंटर से पर्चियां तो निकल रही थी, लेकिन इस पर बार कोड सही नहीं दिख रहा था। ऐसे में गाड़ी की पहचान और पार्किंग फीस दोनों ही पता नहीं चल पा रहे थे।

अपने कर्मचारी तरस रहे पार्किंग को
निगम के अपने कर्मचारियों के पास ही पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। यहां केवल अफसरों व पार्षदों के लिए गाड़ियां खड़ी करने की जगह है। कर्मचारियों को पेड पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती है।
विज्ञापन


नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सुनील भाटिया ने बताया कि अभी इस पर विचार चल रहा है। ऑटोमेटिक पार्किंग में आ रही खराबियों को भी दूर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें