मंजरी नेहरू कॉल, हरसिमरन सिंह सेठी, अरुण मोंगा और मनोज बजाज सहित 11 वकीलों के नाम गत वर्ष 24 नवंबर को हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार व हाईकोर्ट के दो वरिष्ठ जजों के कोलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट भेजे थे।
दो और जजों का इंतजार
चार जजों की नियुक्ति के बाद अब सोनीपत के सेशन जज ललित बत्रा और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरुण कुमार त्यागी की भी हाईकोर्ट में बतौर जज नियुक्ति की प्रतीक्षा शुरू हो गई है। इन दोनों की नियुक्ति की भी गत सप्ताह ही सुप्रीम कोर्ट ने सिफारिश कर दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इन दोनों की भी नियुक्ति हो सकती है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 85 है। चार जजों के शपथ ग्रहण के बाद अब जजों की कुल संख्या 51 हो गई है।