फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: मालवा के पोलिंग ट्रेंड से चार भावी सीएम चिंतित, पिछले चुनाव से कम मतदान लेकिन दोआबा व माझा से ज्यादा

Wed, 23 Feb 2022 11:14 AM IST
ajay kumar हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मालवा में 2017 में 79.86 फीसदी मतदान हुआ था, जो इस बार घटकर 69.03 फीसदी रह गया है लेकिन बावजूद इसके माझा व दोआबा के मतदान प्रतिशत से ज्यादा है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मालवा क्षेत्र की भूमिका राज्य में सरकार बनाने में हमेशा अहम रहती है। इस बार मुख्यमंत्री पद के चार दावेदार और एक पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव मैदान में हैं। राज्य में इस बार मतदान भले ही 2017 के विधानसभा चुनाव से कम रहा लेकिन मालवा की 69 सीटों पर इस बार दोआबा और माझा के मुकाबले ज्यादा मतदान हुआ है। 

विज्ञापन


इससे भावी मुख्यमंत्रियों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि अधिक मतदान हमेशा बदलाव लाता रहा है। मालवा क्षेत्र में 13 जिले आते हैं। इसमें लुधियाना, रूपनगर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, बरनाला, मोगा और एसएएस नगर शामिल हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में मालवा क्षेत्र की 69 सीटों में से कांग्रेस को सबसे ज्यादा 40 और आम आदमी पार्टी ने 18 सीटें मिली थीं। इस बार भी दोनों दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। लेकिन पिछले चुनाव के विपरीत इस बार भाजपा और शिअद अलग-अलग गठबंधन के रूप में मैदान में हैं। वहीं किसान संगठनों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा भी पहली बार पारंपरिक सियासी दलों को चुनौती दे रही है।

विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव में चार सीएम चेहरा मालवा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी श्री चमकौर साहिब और भदौड़ सीट से मैदान में हैं। आप के भगवंत मान धूरी सीट, शिअद-बसपा गठबंधन के सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट और संयुक्त समाज मोर्चा के बलबीर सिंह राजेवाल समराला सीट से चुनाव मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि भाजपा गठबंधन ने उन्हें भावी मुख्यमंत्री घोषित नहीं किया है।

मतदान के अलावा अन्य कारणों पर टिकी हार-जीत
मालवा में 2017 में 79.86 फीसदी मतदान हुआ था, जो इस बार घटकर 69.03 फीसदी रह गया है लेकिन बावजूद इसके माझा व दोआबा के मतदान प्रतिशत से ज्यादा है। माझा में 2017 में 73.04 फीसदी और इस बार 63.11 फीसदी मतदान हुआ जबकि दोआबा में 2017 में 76.99 फीसदी और इस बार 63.64 फीसदी मतदान हुआ है लेकिन मालवा में वोटों की बढ़त ने सभी भावी मुख्यमंत्रियों को उलझा दिया है। 

2017 में डेरा सच्चा सौदा ने अपने अनुयायियों को भाजपा के समर्थन में मतदान का निर्देश दिया था, जिससे शिअद-भाजपा गठबंधन को कुछ लाभ तो मिला लेकिन आप के साथ वोट बंटने से कांग्रेस ने बाजी मार ली। इस बार डेरे की तरफ से अनुयायियों को भाजपा, शिअद और आप को समर्थन की बात कही गई है। अगर सब कुछ पहले जैसा रहा तो तीन दलों में बंटने वाले डेरा अनुयायियों के वोट कांग्रेस को फायदा पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

2017 में मालवा की सीटों पर बढ़ा था मतदान
पिछले विधानसभा चुनाव में मालवा की सभी 69 सीटों पर जोरदार मतदान हुआ था। इस बार के मतदान और 2017 के मालवा में मतदान का आकलन किया जाए तो प्रत्येक सीट पर औसतन 5 से 9 फीसदी का अंतर दिखाई देता है। ऐसे में कम मतदान यह भी संकेत दे रहा है कि भावी मुख्यमंत्रियों के लिए जोरदार जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा, क्योंकि वोट भी कम हैं और वोट के दावेदार पहले से ज्यादा हैं।

             मालवा की सीटों पर मतदान प्रतिशत
क्षेत्र 2022         2017
बरनाला 71.45       78.09
भदौड़ 78.90 83.12
महल कलां 71.58   80.94
बठिंडा रूरल 78.24 81.98
बठिंडा अर्बन 69.89 73.78
भुच्चो मंडी 80.40 84.40
मौड़ 80.57 84.54
रामपुरा फूल 79.56 86.27
तलवंडी साबो 83.70 86.04
अबोहर 73.67 78.38
बालूआना 77.78 83.72
फाजिल्का 80.87 87.14
जलालाबाद 80 87.01
फिरोजपुर सिटी 71.41 70.47
फिरोजपुर रूरल  77.22        84.50
गुरु हरसहाय 81.08  87.37
जीरा 80.47 85.09
आत्मनगर 61.25  68.03
दाखा 75.63  81.49
गिल 67.07 75.78
जगरांव 67.54 77.32
खन्ना 74.41 79.07
लुधियाना सेंट्रल 61.77 69.80
लुधियाना ईस्ट 66.23     71.50
लुधियाना नॉर्थ 61.26  68.53
लुधियाना साउथ 59.04     68.01
लुधियाना वेस्ट 63.73  69.37
पायल 76.12        82.38
रायकोट 72.33         78.42
साहनेवाल  67.50        76.20
समराला 75.49 80.78
बुढलाडा 81.52    87.69
मानसा 78.99 84.52
सरदूलगढ़ 83.64  88.84
बाघा पुराना 77.15  82
धर्मकोट 77.88 82.78
मोगा 70.55 75.34
निहाल सिंहवाला  71.06  78.73
आनंदपुर साहिब 73.58   74.95
चमकौर साहिब 74.52  77.78
रूपनगर  73.84  76.89
डेराबस्सी 69.25      74.26
खरड़ 66.17 71.81
एसएएस नगर   64.76         67.24
धूरी  77.37    81.23
दिड़बा 79.21     83.64
लहरा 79.60     85.26
संगरूर 75.63       80.77
सुनाम 78.49     83.87
घनौर 79.04  80.47
नाभा    77.05       81.13
पटियाला 63.58  67
पटियाला रूरल 65.12      71.93
राजपुरा 74.82   76.89
समाना 76.82   83.63
सनौर   73.82      80.42
शुतराना 75.60         83.57
फरीदकोट 75.67            82.05
जैतो 76.55        83.66
कोटकपूरा  76.75          80.75
फतेहगढ़ साहिब 77.23      83.36
अमलोह 78.56   83.74
बस्सीपठाना  74.85               79.72

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें