पंजाब अमन-शांति वाला राज्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़ा निवेश उन ताकतों के मुंह पर तमाचा है जो राज्य को अमन-कानून के मसले पर बेवजह बदनाम कर रहे हैं। ऐसा निवेश सिर्फ शांतमयी राज्य में ही आता है और इस प्रोजेक्ट ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब आज देश का सबसे अमन-शांति वाला राज्य है। भगवंत सिंह मान ने एलान किया कि राज्य सरकार राष्ट्रीय मार्ग से प्लांट तक सड़क का निर्माण करवाएगी। पंजाब पूर्वी और पश्चिमी माल भाड़ों के गलियारों के साथ अच्छी तरह जुड़ा है। इसमें बहुत सी लॉजिस्टिकस सुविधाएं, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाई अड्डों और शानदार रेल और सड़क संपर्क की सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने पंजाब में टाटा स्टील को आने वाले समय में सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।
एक साल में हुआ 56796 करोड़ का निवेश
सीएम ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों के कारण ही पंजाब में 16 मार्च, 2022 से अब तक 56796 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है, जिससे रोजगार के 2.92 लाख अवसर पैदा होंगे। पिछले 18 महीनों के दौरान टाटा स्टील, सनतान टेक्सटाइल, टोप्पन और फ्रायडेनबर्ग ग्रुप राज्य में निवेश कर रही हैं। उनकी सरकार की तरफ से किए वादे के मुताबिक ‘सरकार- उद्योगपति मिलनी’ की विलक्षण पहलकदमी की गई, जिससे उद्योगपतियों को आने वालीं परेशानियों को जाना गया। उन्होंने कहा कि इन सम्मेलनों के बाद एक और प्रयास करते हुए जुलाई, 2023 में उद्योग की बेहतरी के लिए उद्योगपतियों के सुझाव लेने के लिए व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल भी जारी किए गए।