फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बीबी जगीर कौर के डेरे पर पहुंची विजिलेंस, पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष बोलीं-रेड नहीं थी, ड्यूटी करने आए थे

Sat, 07 Oct 2023 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बेगोवाल/कपूरथला (पंजाब)

सार

बीबी ने कहा कि विजिलेंस की टीम आई थी, हमने पूरा सहयोग किया। सुखपाल खैरा की ओर से एक व्यक्ति जार्ज शुभ के जरिये उनके खिलाफ कोर्ट में जमीन पर कब्जा करने के आरोप में रिट दायर की हुई है। इस मामले में विजिलेंस की टीम तहसीलदार व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ कालेज व स्कछल की जमीन का मौका देखने आई थी।
विज्ञापन
बीबी जागीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बीबी जगीर कौर के बेगोवाल स्थित डेरे पर शुक्रवार को विजिलेंस ने दबिश देकर दो घंटे तक जांच की थी। बीबी जगीर कौर के दामाद युवराज भूपिंदर सिंह ने रेड की बात स्वीकार की थी, हालांकि बीबी का कहना है कि रेड वाली कोई बात नही है। हाईकोर्ट के निर्देश पर अधिकारी अपनी ड्यूटी करने के लिए आए थे।  
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: गर्व: दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों की सूची जारी, चंडीगढ़ पीयू के 18 और पीजीआई के 23 साइंटिस्ट का नाम शामिल

बीबी ने कहा कि विजिलेंस की टीम आई थी, हमने पूरा सहयोग किया। सुखपाल खैरा की ओर से एक व्यक्ति जार्ज शुभ के जरिये उनके खिलाफ कोर्ट में जमीन पर कब्जा करने के आरोप में रिट दायर की हुई है। वैसे उनका इससे कोई सीधा संबंध नहीं है। इस मामले में विजिलेंस की टीम तहसीलदार व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ कालेज व स्कछल की जमीन का मौका देखने आई थी। उन्हें जांच में पूरा सहयोग दिया गया।  

विज्ञापन


एसएसपी विजिलेंस बोले-हाईकोर्ट के आदेश पर गए थे जांच करने
एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो जालंधर राजेश्वर सिंह सिद्धू ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर विजिलेंस की टीम एक पुराने मामले में जांच करने के लिए गई थी। नगर पंचायत बेगोवाल की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होने का मामला अदालत में विचाराधीन हैं और हाईकोर्ट के आदेशों पर ही विजिलेंस की ओर से जानकारी एकत्रित की जा रही है।

विज्ञापन

बीबी जगीर कौर संत प्रेम सिंह मुराले वाले डेरे की मुख्य सेवादार भी हैं और तीन माह पहले शिअद से अलग होने के बाद उन्होंने एसजीपीसी को चुनौती देने के लिए अलग कमेटी का गठन किया था। बीबी जगीर कौर के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर है, जिसमें उन पर नगर पंचायत बेगोवाल की जमीन कब्जाने का आरोप है।

लैपटॉप, फोन व दस्तावेज जब्त
सूत्रों के अनुसार टीम ने बीबी के डेरे से लैपटॉप, फोन और जमीन से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि गुरुवार को विजिलेंस ने भुलत्थ के नायब तहसीलदार व पटवारी को संबंधित दस्तावेज सहित तलब किया था। करीब एक सप्ताह पहले टीम ने नगर पंचायत भुलत्थ में दबिश दी थी। डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी ने विजिलेंस जांच की पुष्टि की लेकिन ज्यादा जानकारी देने से इन्कार कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें