फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू का दावा: 'सीएम मान ने कहा था मुझे कांग्रेस ज्वाइन करवाकर अपना डिप्टी बनवा लो...मैं जगह बता दूंगा'

Thu, 07 Mar 2024 03:14 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

नवजोत सिद्धू ने अपने एक्स हैंडल पर एक इंटरव्यू पोस्ट किया है। वे इस इंटरव्यू में भगवंत मान सरकार पर काफी हमलावर दिखे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की सभी अफवाहों का खंडन किया और कहा कि उन्हें भगवंत मान ने एप्रोच किया था। 
विज्ञापन
भगवंत मान और नवजोत सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने एक बार फिर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है। एक्स पर अपना एक इंटरव्यू पोस्ट कर सिद्धू ने एक धमाकेदार दावा किया। इस पोस्ट में सिद्धू ने लिखा है कि कुछ भी छिपाया नहीं, सब उजागर है। 

विज्ञापन

 

सिद्धू ने दावा किया कि सीएम भगवंत मान ने उन्हें एप्रोच किया था। अगर वे जगह पूछेंगे तो मैं जगह भी बता दूंगा... वो पूछेंगे नहीं। मान ने कहा था कि मैं आपका डिप्टी बनने को तैयार हूं अगर आप मुझे कांग्रेस में शामिल करवा दो। अगर आप आम आदमी पार्टी में आते हैं तो भी मैं आपका डिप्टी बनने को तैयार हूं। मैंने मान को कहा कि नवजोत सिद्धू राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को वचनबद्ध है। ये मुमकिन नहीं है। अगर आप आना चाहते हो छोटे भाई तो वेलकम.. दिल्ली जाकर भाई से बात करो। इसके बाद मैंने उससे बात नहीं की। इस दौरान नवजोत सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी निशाना साधा। सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान उनकी तारीफ इसलिए करते हैं क्योंकि उनके पास मेरी बातों का कोई जवाब नहीं है। 

Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए अब मान को बोलो कि वह गुरु घर की सीढ़ियां चढ़े और कहें कि सिद्धू का जमीर बिकाऊ है।

इस मौके सिद्धू ने मान सरकार को घेरते कहा कि चुनावों से पहले बड़े-बड़े दावे किए थे कि पंजाब को कर्जामुक्त कर देंगे। लेकिन इस सरकार ने पंजाब के कर्जे को 20 हजार करोड़ से बढ़ाकर 38 हजार करोड़ कर दिया है। सिद्धू ने कहा कि यह लोग तो मौज-मस्ती करके चले जाएंगे, लेकिन इसका भुगतान पंजाब के लोगों को करना पड़ेगा। 

लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में सिद्धू ने कहा कि अगर ऐसा ही होता, तो फिर वह राज्यसभा की सीट क्यों छोड़ते। उनका एकमात्र उद्देश्य पंजाब के लोगों की सेवा करना है। इस मौके सिद्धू ने मान सरकार पर माफिया चलाने के आरोप भी लगाए। सिद्धू ने कहा कि कहते थे कि माफिया खत्म कर देंगे। लोगों को दो-दो हजार रुपये में रेत की ट्रालियां दिलाएंगे। लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। ऊपर से कर्जे में डुबो कर पंजाब को आर्थिक रूप से कंगाल बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें