फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: विजिलेंस के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Fri, 17 Mar 2023 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ब्रह्म मोहिंदरा ने चीफ विजिलेंस कमीशन के पास याचिका लगाई थी और विजिलेंस की कार्रवाई को गलत बताया था। सीवीओ ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि वह विजिलेंस की जांच में दखल नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति मामले में आखिर शुक्रवार को सीनियर कांग्रेसी नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा विजिलेंस ब्यूरो के समक्ष पेश हुए। विजिलेंस ने मामले से जुड़े उनसे कई सवाल-जवाब किए। वहीं, पेशी के बाद मीडिया से बातचीत में ब्रह्म मोहिंदरा ने कहा कि वह 1980 से विधायक बनते आ रहे हैं। छह बार विधायक बन चुके हैं।

विज्ञापन


वह नियमों का पालन करने वाले नागरिक हैं। उनके पास ऐसी कोई भी प्रॉपर्टी नहीं है, जिसका रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने कहा कि सबको पता है राज्य सरकार किस काम पर लगी है। विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। इस तरह के काम से सरकार की मशहूरी नहीं होगी, जनता ऐसे वोट नहीं डालेगी। विधायक कानून का निर्माण करते हैं, ऐसे में वह कानून कैसे तोड़ सकते हैं।

ब्रह्म मोहिंदरा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय में पहुंच गए थे। इस दौरान उनकी गाड़ी सीधे विजिलेंस भवन के अंदर चली गई। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे जब बाहर आए तो उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि वह देश के अच्छे नागरिक हैं। इससे पहले विजिलेंस ने उन्हें तीन बार पूछताछ के लिए समन भेजे थे लेकिन दो बार उन्होंने व्यस्त होने का तर्क दिया था, जबकि तीसरी बारी तबीयत ठीक न होने की बात कही थी। हालांकि इसके बाद वह इस मामले को लेकर चीफ विजिलेंस कमीशन पहुंच गए थे। साथ ही तर्क दिया था कि उनके खिलाफ गलत कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


वह विधायक रह चुके हैं, ऐसे में यह मामला गृह विभाग के अधीन आना चाहिए। वहीं कमीशन ने कहा कि था कि वह विजिलेंस की जांच में दखल नहीं दे सकते हैं। आप यह मामला विजिलेंस के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठा सकते हैं। जांच में आपको शामिल होना पड़ेगा। दूसरी तरफ कमीशन ने विजिलेंस को कहा था कि ब्रह्म मोहिंद्रा द्वारा उठाए गए सवालों पर विचार किया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें