सुखना लेक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड स्लीप डे के अवसर पर पीजीआई ईएनटी विभाग की ओर से सुखना लेक पर शुक्रवार को सुबह जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पीजीआई के निदेशक प्रो विवेक लाल समेत फैकल्टी और रेजीडेंट डॉक्टरों ने भाग लिया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने लोगों को स्लीप एप्निया के संबंध में जानकारी दी। उन्हें बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के तरीके विस्तार से बताये। ईएनटी विभाग के प्रमुख प्रो नरेश पांडा ने बताया कि मोटापा इस बीमारी का मुख्य कारण है। अपने रहन सहन और खानपान पर नियंत्रण कर, वजन को काबू में करें। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर लोगों को मनोरंजक अंदाज में लोगों को जागरूक किया।