फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirmal Singh Khalsa: नहीं रहे स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

Thu, 02 Apr 2020 10:35 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
निर्मल सिंह खालसा डेथ
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह का गुरुवार तड़के निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के बाद बुधवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ही वह वेंटिलेटर पर थे।

विज्ञापन


पंजाब के आपदा प्रबंधन के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिंधु ने आज सुबह यह जानकारी दी कि ज्ञानी निर्मल सिंह का तड़के 4:30 बजे निधन हो गया।
 

बता दें कि हजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह पद्म श्री से सम्मानित थे। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ‘गुरबाणी’ के सभी रागों का ज्ञान रखने वाले 62 वर्षीय पूर्व ‘हजूरी रागी’ हाल ही में विदेश से लौटे थे और बुधवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

सरकारी मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुजाता शर्मा ने बताया कि उनकी हालत बुधवार शाम को बिगड़नी शुरू हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। गुरुवार तड़के 4:30 बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि उन्हें 30 मार्च को सांस लेने में दिक्कत और चक्कर आने की शिकायत के बाद गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें