फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Former DIG Bhullar Case: सीबीआई ने पटियाला और लुधियाना में दी दबिश, बिल्डर के घर रेड

Tue, 04 Nov 2025 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पटियाला में एक बिल्डर के घर रेड चल रही है। इसके अलावा सीबीआई की टीम ने लुधियाना के माछीवाड़ा में भी रेड की है।
विज्ञापन
सीबीआई की रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वतकांड मामले में आज सीबीआई चंडीगढ़ की टीम पटियाला पहुंची। जानकारी के अनुसार, पटियाला में एक बिल्डर के घर रेड चल रही है।
विज्ञापन


पांच लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार पंजाब के रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरचरण सिंह भुल्लर अभी सीबीआई के रिमांड पर है। डीआईजी भुल्लर मामले में सीबीआई की टीम ने मंगलवार को पंजाब के कई इलाकों में छापामारी की। सीबीआई की टीम लुधियाना के सरगोधा कॉलोनी स्थित गुलाटी हाउस भी पहुंची। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी कारोबारी के घर सीबीआई ने डीआईजी भुल्लर से जुड़े सुराग मिलने के बाद छापामारी की और सीबीआई की टीम लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम मंगलवार को पक्खोवाल रोड स्थित सरगोधा कॉलोनी में पहुंची। सरगोधा कॉलोनी में सीबीआई की टीम ने गुलाटी हाउस में दबिश देकर जांच की। सीबीआई की टीम जैसे ही गुलाटी हाउस पहुंची तो घर के बाहर मुलाजिम खड़े कर दिए गए और इसके साथ-साथ ही गेट को ताला लगा दिया गया। न ही किसी को अंदर आने की इजाजत दी गई और ना ही किसी को बाहर जाने की इजाजत दी गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने गुलाटी हाउस में रहने वाले सभी पारिवारिक सदस्यों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए थे और उनसे पूछताछ शुरू कर दी थी। इसके अलावा सीबीआई की टीम ने वह कुछ कागजात भी कब्जे में लिए और जांच की जा रही है। अभी इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें