फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जननायक जनता पार्टी ने किया संगठन विस्तार, राष्ट्रीय से हलका स्तर तक 32 नए पदाधिकारी घोषित

Tue, 04 Nov 2025 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

किसान प्रकोष्ठ में सुरेंद्र धोला (पानीपत) प्रदेश उपाध्यक्ष, जबकि धर्मबीर राठी, ईश्वर लोरा और बलवान सिंह थुआ महासचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जजपा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय, प्रदेश और हलका स्तर पर कुल 32 नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां संगठन को मजबूती देने और आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने के उद्देश्य से की गई हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मास्टर तारा चंद को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वहीं राष्ट्रीय सदस्य के रूप में एडवोकेट शेर सिंह खरब और धर्मपाल यादव को जगह दी गई है। इसके अलावा रणधीर पूनिया (हिसार), करण सिंह देपल और मुंशीराम बेनीवाल को राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

प्रदेश स्तर पर, जगबीर सिंह (कुरुक्षेत्र), महम सिंह राजेपुर और सज्जन लावट को प्रदेश सचिव, जबकि राजबीर नरवाल और यशपाल बुडैन को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बेगराज नागर, डॉ. सौरभ गुप्ता और सोहन लाल बठला प्रदेश सदस्य बने हैं। अशोक मोर (सोनीपत) को प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जोड़ा गया है।
विज्ञापन


किसान प्रकोष्ठ में सुरेंद्र धोला (पानीपत) प्रदेश उपाध्यक्ष, जबकि धर्मबीर राठी, ईश्वर लोरा और बलवान सिंह थुआ महासचिव बनाए गए हैं। वहीं अनिल कुंडू (पिल्लूखेड़ा), सुरेंद्र मलिक (सोनीपत), राम रतन शर्मा और सोहन लाल गुर्जर प्रदेश सचिव रहेंगे।

इसके साथ ही हलका प्रधान के रूप में रविंद्र सिंगरोहा (गुरुग्राम), सेवा सिंह (असंध), राजेश निषाद (पंचकुला), राजा खंदराई (गोहाना), सिल्लू खासा (बरोदा), आशिष तजाकपुर (यमुनानगर), समय सिंह (रादौर) और अतुल हांडा (पानीपत शहर) को नियुक्त किया गया है। संगठन विस्तार को जजपा ने नई ऊर्जा और जमीनी सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें