हरियाणा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। हुड्डा ने कहा कि छेड़छाड़ मामले के आरोपी मंत्री संदीप सिंह को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री को उनके पद से उन्हें हटा देना चाहिए।
चंडीगढ़ में एक पत्रकारवार्ता में हुड्डा ने कहा कि सत्र के पहली दिन की कार्यवाही में कांग्रेस ने बाढ़ का मुद्दा उठाया, लेकिन सरकार ने इस पर डिस्कशन नहीं किया। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र परेशान पत्र बन चुका है। ये जनविरोधी पोर्टल बंद होने चाहिए।
यह भी पढ़ें: वार-पलटवार: गवर्नर के आरोपों पर भगवंत मान की दो टूक-थोड़ा इंतजार कीजिए राज्यपाल साहब, हर बात का जवाब मिलेगा
नूंह में नेट बंद होने पर हुड्डा ने कहा कि यात्रा कोई भी निकाल सकता है। सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार को पता था कि नूह में हिंसा हो सकती है लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया, ये सरकार की विफलता है। उन्होंने मांग की कि नूंह मामले की जांच सिटिंग जज से करवानी चाहिए। होम मिनिस्टर ये कहे कि मुझे तीन बजे पता चला, ये सरकार की विफलता है। पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आते ही OPS लागू की जाएगी।