अनुराग ढांडा यौन शोषण मामले में आरोपी संदीप सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। चंडीगढ़ पुलिस ने उनके साथ मौजूद यूथ विंग के अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव और प्रियदर्शिनी सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
चंडीगढ़ में भूख हड़ताल पर बैठे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ढांडा मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। चंडीगढ़ पुलिस ने उनके साथ मौजूद यूथ विंग के अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव और प्रियदर्शिनी सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।