फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को समर्पित दीवाली, प्लाजा में जलाए गए 2500 दीये

Sat, 29 Oct 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देने को जलाए गए 2500 दीये
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर 17 प्लाजा में 2500 दीये जलाकर शहीदों को समर्पित दीवाली मनाई गई। जागृति मिशन ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हर वर्ग और हर धर्म से जुड़े हर उम्र के लोगों ने यहां दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


सैनिक की आकृति पूरी करने के लिए 25 सौ दीये जलाये गए। मिशन के प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष का पर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों को समर्पित है। सरहद पर हमारे जांबाज सैनिक रहते हैं। उनकी बदौलत हम देश में दिवाली मनाते हैं और चैन की नींद सोते हैं।

वे परिवार से दूर हमारी रक्षा में लगे हैं। राजेश शर्मा ने बताया कि पहला दीया नेहा छाबड़ा ने जलाया। इस अवसर पर जागृति मिशन चंडीगढ़ के पदाधिकारियों में यादवेंद्र सलवान, हेमंत खन्ना, कुलविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें