पीसीए स्टेडियम मोहली रणजी ट्रॉफी का मैच
पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेले जा रहे रणजी ट्राफी मुकाबले में दिल्ली ने अपनी पानी घोषित कर दी, वहीं ओडिशा पर हार का खतरा मंडरा रहा है। तीसरे दिन दिल्ली की टीम ने पहली पारी 495 रन पर घोषित कर दी।
शुक्रवार को नाबाद रहे मिलिंद शर्मा व मनन शर्मा ने 8वें विकेट की साझेदारी में 156 रन जोडे़। मनन ने 81 रन बनाए जबकि मिलिंद कुमार 106 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में धिराज कुमार ने 84 रन देकर 4 विकेट लिए।
जवाब में ओडिशा की टीम अपनी दूसरी पारी में खेल समाप्ति तक 4 विकेट पर 109 रन बनाए। गोविंद ने 52 व विपलव समंती 7 रन बनाकर क्रीज पर थे। गेंदबाजी में दिल्ली की ओर से ईशांत शर्मा ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया।
मनन शर्मा ने सुभांशु सेनापति को 02 रन पर आउट किया। वहीं विकास टोकस ने अनुराग सारंगी को महज 18 रन के निजी स्कोर पर दर्शक दीर्घा का रास्ता दिखाया।