फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फगवाड़ा में लगातार तीसरे दिन गुंडागर्दी, घर पर हमला और आगजनी

विज्ञापन
फगवाड़ा के फ्रैंड्स कालोनी में घर के गेट को आग लगाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए गुंडे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। फगवाड़ा में अपराधी गिरोहों ने लगातार तीसरे दिन सड़कों पर बेधड़क गुंडागर्दी की है। बुधवार रात लगभग 11 बजे फ्रेंड्स कालोनी में 10-12 युवकों ने एक घर पर तलवार और तेजधार हथियार से हमला किया और गेट पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
पीड़ित रविंदर और सुनीता सोढी ने बताया कि रात को सोते समय अचानक आवाज सुनकर जब उन्होंने देखा, तो अपराधी ईंटें फेंकते और गेट पर वार कर रहे थे। यह पूरी घटना पास के घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोढी परिवार ने बताया कि हमलावर लगभग 10-15 मिनट तक घटना को अंजाम देते रहे और उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंदर सोढी ने कहा कि हमने रात को ही पुलिस को सूचना दी, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। यदि एक-दो हमलावर पकड़े जाएं, तो पूरा गिरोह काबू में आ सकता है। पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि फगवाड़ा में लगातार गोलियां चलने, तेजधार हथियारों से हमले और घरों पर तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार को कोटरानी क्षेत्र में 40-50 गुंडों ने घर पर हमला कर तोड़फोड़ की थी, जबकि सोमवार को दिनदहाड़े मिठाई की दुकान पर गोलीबारी हुई थी। यही दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का फगवाड़ा दौरा भी था। फगवाड़ा में लगातार अपराधी गतिविधियों के चलते लोगों में डर का माहौल है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

फगवाड़ा के फ्रैंड्स कालोनी में घर के गेट को आग लगाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए गुंडे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें