कोहरे और धुंध के कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को दिल्ली, मुंबई, दुबई और बंगलूरू की सात फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। वहीं, 16 फ्लाइट दो घंटे देरी र्से आईं।
एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक धुंध के कारण दिल्ली जाने वाली सुबह 7.35 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, 8.10 बजे की इंडिगो की फ्लाइट, रात को 7.20 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट , रात को 8.30 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं।
सुबह 10.30 बजे इंडिगो की बंगलूरू की फ्लाइट, शाम को 5.55 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रहीं। वहीं, शाम को 4.15 बजे दुबई जाने और आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल रहीं। इसी कारण यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। वहीं 4.30 बजे शाम को शारजाह जाने वाली फ्लाइट भी दो घंटे देरी से उड़ी। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
दो घंटे लेट रही फ्लाइट
वहीं दिल्ली जाने वाली सुबह 8.40 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट, 11 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, 12.40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट, श्रीनगर जाने वाली दोपहर 1.25 बजे इंडिगो की फ्लाइट, 12.35 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट, मुंबई जाने वाली दोपहर 12.25 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, 12.45 बजे इंडिगो की फ्लाइट, दोपहर 1 बजे बंगलुरू जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट, 2.30 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, शाम को 5.50 बजे गो एयर की फ्लाइट दो घंटे देरी से रवाना हुईं।
एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक धुंध के कारण फ्लाइटों का संचालन दिल्ली , मुंबई और बंगलूरू से देरी से हुआ और वे चंडीगढ़ देरी से पहुंचीं। सुबह दिल्ली से आने वाले मोहाली निवासी अवनीश सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट का संचालन बाधित हुआ है। चंडीगढ़ में आईएलएस थ्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर इंस्टाल नहीं किया गया है। इसी कारण यहां पर जीरो विजिबिलिटी पर फ्लाइट लैंड नहीं हो पा रही हैं।