फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: लुधियाना से दिल्ली व गाजियाबाद की फ्लाइट शुरू, CM भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी

Wed, 06 Sep 2023 06:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में लुधियाना से नांदेड साहिब और जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए भी फ्लाइट शुरू की जाएगी। लुधियाना में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाते पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब तीन साल बाद एक बार फिर लुधियाना हवाई मार्ग से जुड़ गया है। लुधियाना के सहनेवाल एयरपोर्ट से दिल्ली और गाजियाबाद के लिए फ्लाइट शुरू हो गई। बुधवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हरी झंडी दिखा लुधियाना से दिल्ली की फ्लाइट को रवाना किया। इस दौरान कई मंत्री और नेता लुधियाना से दिल्ली की उड़ान भरी। 

विज्ञापन


फिलहाल पहली फ्लाइट 19 सीटर यहां से यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना से फ्लाइट शुरू होने से व्यापारियों और उद्यमियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लुधियाना से नांदेड साहिब और जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए भी फ्लाइट शुरू की जाएगी। लुधियाना में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम भी तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें