चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट अलॉटर्स के लिए मकान ट्रांसफर से जुड़ी गुड न्यूज है। सेक्टर-63 में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की ओर से तैयार मकान भी ट्रांसफर हो सकेंगे।
सीएचबी ने ईडब्ल्यूएस और एलआईजी मकानों के ट्रांसफर की सुविधा देने का फैसला लिया है। 2008 स्कीम के तहत सेक्टर-63 में 2108 फ्लैट्स सीएचबी ने तैयार किए हैं।
कई मकान मालिकों ने पहले ही मकानों को बेच दिया। लेकिन सीएचबी द्वारा इसकी मंजूरी अभी तक नहीं दी गई थी।