पीड़ित अशोक गोयल शनिवार शाम करीब 7 बजे पत्नी और दो बेटों के साथ नववर्ष मनाने के लिए रिश्तेदारों के साथ सेक्टर-22 में गए थे। देर रात करीब 1:30 बजे जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि घर में दरवाजों के लॉक टूटे हुए हैं और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है।
चंडीगढ़ सेक्टर-21 में घर से लाखों की चोरी करने वाले आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने बताया कि एक युवक ने रात को सभी घरों की घंटी बजाई। जिस घर में कोई नहीं निकला, उसी घर के पीछे से ग्रिल पर चढ़कर वे अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। दोनों युवा अच्छे घर से हैं लेकिन शौक पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी पुणे में एलएलबी कर रहा है, वहीं दूसरे लड़के के पिता की सेक्टर-30 में दुकान है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए 45 तोले सोने-हीरे के गहनों के साथ 3.80 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
नववर्ष पर केस नंबर एक की गुत्थी को सेक्टर-19 थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। थाना प्रभारी मिनी भारद्वाज ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर-20 निवासी 22 वर्षीय जतिन और सेक्टर-21 निवासी 23 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। एक आरोपी घर के पीछे लगी रेलिंग पर चढ़कर घर के बाथरूम तक आया। उसके बाद एडजस्ट फैन को हटाकर उसमें से घर के अंदर दाखिल हुआ। उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। घरों के पीछे सर्विस लेन में लोगों की नजर आसानी से नहीं जाती है। इस कारण ज्यादातर चोर यहीं से वारदात को अंजाम देते हैं।
यह थी घटना
पीड़ित अशोक गोयल शनिवार शाम करीब 7 बजे पत्नी और दो बेटों के साथ नववर्ष मनाने के लिए रिश्तेदारों के साथ सेक्टर-22 में गए थे। देर रात करीब 1:30 बजे जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि घर में दरवाजों के लॉक टूटे हुए हैं और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। जब उन्होंने अलमारी देखी तो उसमें रखे 30 से 40 तोले सोने के गहने और हीरे के गहने समेत करीब चार लाख रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।