फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा में निजी संस्थानों में एमबीबीएस व बीडीएस के लिए तय की फीस दरें

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरियाणा सरकार ने जारी की अधिसूचना, ज्यादा नहीं वसूल सकेंगे
विज्ञापन

-14.25 लाख से 19.50 लाख तक सालाना एमबीबीएस की फीस

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मेडिकल छात्रों के लिए शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से पहले हरियाणा सरकार ने निजी चिकित्सा विश्वविद्यालयों के लिए फीस की दरें तय कर दी हैं। एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स के लिए अलग-अलग विश्वविद्यालयों के लिए अलग-अलग राशि निर्धारित की। कोई भी संस्थान इससे ज्यादा राशि नहीं वसूल सकेगा।
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने इसकी अधिसूचना जारी की है। कहा, एमबीबीएस कोर्स के लिए 14.25 लाख से लेकर 19.50 लाख प्रति साल व बीडीएस के लिए 1.95 लाख से 4 लाख प्रति साल फीस ली जा सकेगी। एमबीबीएस के लिए 2 लाख व बीडीएस के लिए 50 रुपये सिक्योरिटी जमा करानी होगी। छह साल पहले हरियाणा सरकार ने फीस नियंत्रण करने का फैसला लिया था। इससे पहले सरकार के पास शिकायतें आती थी निजी संस्थान कोर्स के नाम पर 60 से 70 लाख रुपये वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 1835 एमबीबीएस और 950 बीडीएस सीटें
हरियाणा में पांच सरकारी मेडिकल कॉलेज, एक सरकारी सहायता प्राप्त और सात निजी मेडिकल कॉलेज हैं। प्रदेश में एमबीबीएस की कुल 1835 और बीडीएस की 950 सीटें हैं। नीट यूजी 2023 परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त नीट स्कोर के आधार पर कॉलेजों में राज्य कोटे की 85 प्रतिशत सीटों के तहत प्रवेश दिया जाएगा।
-
एसजीटी गुरुग्राम की फीस (प्रति साल)
एमबीबीएस (भारतीय) 19.50 लाख
बीडीएस 4 लाख
एमबीबीएस (एनआरआई) 40275 यूएस डालर
बीडीएस 7850 यूएस डालर

अल-फतेह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद (प्रति साल)
एमबीबीएस (भारतीय) 4 साल तक :14.25 लाख, पांचवे साल 8.50 लाख


महर्षि मार्कंडेशवर काॅलेज आफ मेडिकल साइंज एंड रिसर्च, अंबाला
एमबीबीएस : 17 लाख सालाना (10 प्रतिशत सालाना बढ़ोतरी)
एनआरआई के लिए : 1.60 लाख यूएस डालर (पूरा कोर्स)


पीडीएम यूनिवर्सिटी, बहादुरगढ़, झज्जर।
बीडीएस (भारतीय): 1.95 लाख
एनआरआई के लिए : 6500 यूएस डालर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें