फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा वैक्सीनेशन: हरियाणा में एक दिन में पांच लाख को लगा टीका, शर्तों के साथ 84 दिन से पहले लगवा सकेंगे दूसरी खुराक

Tue, 14 Sep 2021 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में सोमवार को कोरोना के कुल 14 नए केस आए। 17 जिलों में एक भी केस नहीं मिला। इस समय एक्टिव केसों की संख्या घटकर 128 रह गई है। इनमें से 77 होम आइसोलेशन में हैं। एक दिन की पॉजिटिविटी दर घटकर 0.07 और कुल संक्रमण दर 6.42 प्रतिशत है। रिकवरी दर 98.66 और मृत्य दर 1.27 फीसदी है।
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में सोमवार से शुरू हुए तीन दिवसीय मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत पहले दिन पांच लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें 351892 को पहली और 161036 को दूसरी खुराक दी गई। गुरुग्राम, हिसार और फरीदाबाद में सबसे अधिक लोगों को खुराक दी गई। यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा और कुल 15 लाख लोगों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक हरियाणा में कुल 18813173 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि 18 साल से ऊपर के 1 करोड़ 90 लाख लोगों को इसी माह पहली खुराक देकर सुरक्षित किया जाए। इसके बाद दूसरी खुराक पर जोर दिया जाए। इसी के तहत मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया है। 

विज्ञापन


तीन और श्रेणियों के लोग 84 दिन से पहले लगवा सकेंगे कोविशील्ड की दूसरी खुराक
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने विदेश जाने के लिए तीन और श्रेणियों के लोगों को कोविशील्ड की दूसरी खुराक लगवाने के लिए राहत प्रदान की है। ये लोग अब 84 दिन से पहले दूसरी खुराक ले सकेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के निदेशक ने इसके लिए सभी सिविल सर्जन को पत्र भेजा है।

हरियाणा में पहले से शिक्षा, रोजगार या कार्यालय कार्य के लिए और ओलंपिक में हिस्सा लेने वालों को राहत प्रदान थी। सोमवार को तीन और श्रेणियां इसमें जोड़ी गईं हैं। इनमें विदेश में इलाज कराने, विदेशी नागरिक जो अपने देश वापस जाना चाहते हैं और ऐसी विदेशी यात्रा जिसे टाला नहीं जा सकता है, वे लोग 84 दिन से पहले कोविशील्ड की दूसरी खुराक लगवा सकते हैं। हालांकि, उस व्यक्ति को विदेश यात्रा से संबंधित दस्तावेज जैसे कि वीजा या कंफर्म टिकट के साथ-साथ इससे संबंधित अन्य दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे, जिससे विदेश यात्रा उचित समझी जाए। 
विज्ञापन


आपात स्थिति वालों को मिलेगा लाभ: विज
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह छूट इसलिए प्रदान की है, ताकि आपात स्थिति में विदेश जाने वालों को रोका न जा सके। इस संबंध में राज्य के सभी सिविल सर्जनों को पत्र लिखकर निर्देश दिया गया है। ऐसे लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी डोज सरकारी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर ऑन-साइट भी उपलब्ध करवाई जा रही है, जोकि पहले से कोविन पोर्टल में दर्ज हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नागरिकों के लिए यह सुविधा सभी सरकारी कोविड सेंटरों पर उपलब्ध करवाई जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें