हरियाणा सरकार ने पांच एचसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अरविंद शर्मा को एसडीएम बरवाला नियुक्त किया है। जबकि, सिटी मजिस्ट्रेट सिरसा सतपाल शर्मा को एक रिक्त पद पर संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, संयुक्त निदेशक (प्रशासन), खाद्य एवं औषध प्रशासन और संयुक्त निदेशक (प्रशासन) आयुर्वेद नियुक्त किया गया है।
समवर्तक सिंह खंगवाल, सचिव, हुडा, पंचकूला को उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त एक रिक्त पद पर सचिव, आवास बोर्ड, पंचकूला का कार्यभार भी सौंपा गया है।
इसी प्रकार संतलाल पचर को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट, सिरसा का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा राजेश कुमार को एक रिक्त पद पर एसडीएम थानेसर एवं संपदा अधिकारी, हुडा, कुरुक्षेत्र का कार्यभार सौंपा गया है।