फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul News: गोशाला में भूख से पांच गोवंश की मौत, सामने आई नगर परिषद की बड़ी लापरवाही

Thu, 29 Dec 2022 10:25 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नगर परिषद की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल परिषद ने जानकारी के बावजूद गोशाला में चारे की व्यवस्था नहीं की। बुधवार की रात को गौशाला के पांच गोवंश की भूख से मौत हो गई है। अभी पशु चिकित्सक को बुलाकर सभी मृत गोवंश का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Narnaul News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर परिषद की ओर से रघुनाथपुरा की पहाड़ियों में बनाई गई नंदी गोशाला में भूख से पांच गोवंश की मौत हो गई है। गौशाला में कुछ दिनों से चारा खत्म हो रखा है। यही वजह है कि अब गोशाला में गोवंश भूख से दम तोड़ रहे हैं। बता दें कि रघुनाथपुरा की पहाड़ियों में नगर परिषद ने गौशाला बनाई है।  गौशाला के अंदर 500 से अधिक गोवंश हैं। इस गौशाला में पिछले कुछ दिनों से चारा खत्म हो रखा है।

विज्ञापन


दो दिन में एक पिकअप गाड़ी चारे की आ रही है। मगर गोवंश की संख्या के लिहाज से यह काफी नहीं है। नगर परिषद की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल परिषद ने जानकारी के बावजूद गोशाला में चारे की व्यवस्था नहीं की। बुधवार की रात को गौशाला के पांच गोवंश की भूख से मौत हो गई है। अभी पशु चिकित्सक को बुलाकर सभी मृत गोवंश का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें