चंडीगढ़वासी और सुखना लेक पर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए खबर। एक महिना फिशिंग नहीं कर पाएंगे। एनिमल हसबैंडरी डिपार्टमेंट ने लेक पर फिशिंग बैन कर दी है, वो भी अगले 30 दिन के लिए। कारण पूछने पर पता चला कि सुखना लेक में मछलियों की संख्या घट रही है।
विज्ञापन
इसलिए प्रशासन मछलियों की ब्रीडिंग करने जा रहा है। इसके लिए लेक में फिश सीड भी डाले जाएंगे। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में एक मीटिंग आयोजित की गई थी। इसमें मछलियों की घटती संख्या पर विचार विमर्श किया गया और ये फैसला लिया गया। इसका पालन करना जरूरी होगा।