शंभू बॉर्डर पर किसानों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले
- फोटो : ANI
हरियाणा पुलिस ऐसी पहली फोर्स बन गई है जिसने किसी प्रदर्शन में आंसू गैस के गोले छोड़ने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा लिमिटेड की ड्रोन इमेजिंग और सूचना सेवा ने इन ड्रोन को तैयार किया है। करनाल स्थित कंपनी ने इसे सुरक्षा उद्देश्य के लिए संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए डिजाइन किया था।
2022 में दंगों के लिए सीमा सुरक्षा बल की टियर स्मोक यूनिट ने ड्रोन-आधारित आंसू गैस लॉन्चर को बनाया था, लेकिन इसे अभी तक किसी भी राज्य पुलिस बल को नहीं दिया गया था। वहीं अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है हरियाणा ने किसी निजी विक्रेता से ये खरीदा हो।
ड्रोन से कई आंसू गैस के गोले एक साथ फेंके जा सकते हैं। इसे रिमोट से संचालित किया जाता है।