फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई परेशानी: पंजाब में मिले डेल्टा प्लस वेरिएंट के दो केस, पूर्व फौजी और युवक में मिले लक्षण

Sat, 26 Jun 2021 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में शुक्रवार को कोरोना महामारी के कारण 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 341 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 15956 तक पहुंच गई है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 1676 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट, 114 मरीजों को वेंटिलेटर और 373 मरीजों को लेवल 3 की सुविधा प्रदान की गई है। वहीं अब प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना डेल्टा प्लस वेरिएंट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के केसों में कमी आने के बाद से कुछ राहत महसूस कर रहे पंजाब में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। पहला केस लुधियाना जिले और दूसरा केस पटियाला में सामने आया है। लुधियाना के पक्खोवाल ब्लॉक के जंड गांव के 68 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना के इस नए वेरिएंट के लक्षण पाए गए हैं। वहीं पटियाला के एकता नगर इलाके के रहने वाले 26 साल के युवक में यह वेरिएंट पाया गया है।

विज्ञापन


जंड गांव के पीड़ित का बाहरी राज्य में घूमने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। फिलहाल इस व्यक्ति की सेहत भी ठीक है और उनके गांव में किसी अन्य व्यक्ति में कोरोना के इस नए वेरिएंट के लक्षण भी नहीं पाए गए हैं। सेहत विभाग अब कांटेक्ट ट्रेसिंग करने में जुट गया है। वहीं इस गांव से सेहत विभाग एहतियात के तौर पर कुछ सैंपल दोबारा लेने की योजना बना रहा है। आसपास के गांवों से भी सैंपल लिए जाएंगे। नए वेरिएंट के सामने आने के बाद सेहत विभाग अब ट्रेसिंग के लिए पूरी योजना तैयार कर रहा है, ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए। 


जिला एपीडिमोलॉजिस्ट डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति गांव जंड का रहने वाला है, उसकी उम्र लगभग 68 साल है। वह पूर्व सैनिक है। सेवानिवृत्त होने के बाद अब वह खेती का काम करता है। उसके परिवार में पत्नी, बेटा, बहू और उनके दो बच्चे हैं। 17 मई को उक्त व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था, उसकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित थी। सेहत विभाग ने पूरे परिवार के सैंपल लिए थे। बाकी परिवार के सदस्य निगेटिव आए थे। इस समय पूरा परिवार ठीक है।
विज्ञापन


संक्रमित का बेटा स्कूटर मैकेनिक का काम करता है, उसकी गांव लताला में दुकान है। इस व्यक्ति का सैंपल आगे जांच के लिए भेजा गया था। इस जांच में डेल्टा प्लस वेरिएंट आने की पुष्टि हुई है। सेहत विभाग ने पहले ही इस गांव के लगभग 200 लोगों के सैंपल लिए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। नया वेरिएंट मिलने के बाद अब सेहत विभाग रेंडमली गांव में सैंपल लेने जा रहा है। वहीं इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनके सैंपल लिए जाएंगे। सेहत विभाग ने इस गांव में वैक्सीनेशन करवा दी थी।

पटियाला के सिविल सर्जन डा. सतिंदर सिंह ने बताया कि एकता नगर इलाके के रहने वाले 26 साल का युवक है, जो पिछले महीने कोविड पॉजिटिव पाया गया था। उसके सैंपल के वायरस की जीनोटेस्टिंग रिपोर्ट में वायरस के नए रूप डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। मरीज अब स्वस्थ है। बीमारी के दौरान एकांतवास में रह रहा है और अन्य पारिवारिक सदस्यों में कोई लक्षण देखने को नहीं मिले। फिर भी सेहत विभाग इसको गंभीरता से लेते हुए एकता नगर इलाके में और नए केसों की तलाश के लिए सर्वे कर रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले माह के दौरान एकता नगर इलाके में पाए गए और पॉजिटिव केसों के सैंपल भी अब दिल्ली भेजे जाएंगे। सीएमओ ने कहा कि मौजूदा स्थिति के मुताबिक घबराने की जरूरत नहीं है। तीसरी लहर या नए वेरिएंट के प्रकोप से बचने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। इसलिए अब 18 साल की आयु से ऊपर के सारे नागरिकों को वैक्सीनेशन जरूर करानी चाहिए।




शादी समारोह और अंतिम संस्कार में 50 से अधिक लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा नान-एसी बसें क्षमता के अनुसार संचालित हो सकेंगी, हालांकि इनमें खड़े होकर सफर करने की अनुमति नहीं होगी। एसी बसें अधिकतम 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ संचालित हो सकती हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें