फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गटर की सफाई करवा रहे आप नेता पर फायरिंग, भाई की टांग पर लगी, आजाद नगर की घटना

Fri, 17 Nov 2023 11:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

छावनी थाना प्रभारी सुखइंद्र सिंह ने बताया कि आजाद नगर इलाका में निगम ने गटर से गार निकालने के लिए मशीन भेजी थी। जिसे लेकर आप नेता डिंपल अरोड़ा और कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद सुरिंदर चौधरी के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई और गोली चल गई। मामले में जांच की जा रही है और इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में आजाद नगर की गली नंबर तीन में गटर की सफाई करवाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने शुक्रवार को आप नेता डिंपल अरोड़ा के भाई पर गोली चला दी। इससे आप नेता का भाई अमन कुमार (48) जख्मी हो गया। उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके पर मुआयना किया।

विज्ञापन


आप आदमी पार्टी के नेता डिंपल अरोड़ा ने बताया कि हलका विधायक ने उनकी वार्ड 65 में ड्यूटी लगाई है। वार्ड में सीवर के गार की सफाई करवाने के लिए निगम से एक मशीन मंगवाई थी। वे अपने भाई अमन कुमार के साथ आजाद नगर की गली नंबर तीन में मौजूद थे। जैसे ही गार निकालने का काम मशीन ने शुरु किया तो पूर्व पार्षद सुरिंदर चौधरी और उसका लड़का पवन चौधरी कुछ अन्य के साथ वहां पहुंचे और गार निकालने वाली मशीन को वहां से ले जाने की जिद्द करने लगे।

इस पर डिंपल अरोड़ा ने कहा कि पहले जो शिकायतें मिली हैं, उनकी सफाई करवा लेने दें तो इस पर सुरिंदर चौधरी और उसके साथ पहुंचे लोगों ने गाली-गलौज करना शुरु कर दिया। इस दौरान कुछ अन्य लोग वहां पहुंच गए। इनमें से एक ने पहले हवा में और बाद उनके भाई अमन कुमार पर फायरिंग कर दी। गोली अमन की टांग में लगी है।
विज्ञापन


वहीं छावनी थाना प्रभारी सुखइंद्र सिंह ने बताया कि आजाद नगर इलाका में निगम ने गटर से गार निकालने के लिए मशीन भेजी थी। जिसे लेकर आप नेता डिंपल अरोड़ा और कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद सुरिंदर चौधरी के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई और गोली चल गई। मामले में जांच की जा रही है और इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें