मोगा के रतन सिनेमा के पास मंगलवार देर रात दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते फायरिंग हो गई। इसमें गोली लगने से एक की मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक दोनों ग्रुपों के बीच कोई पुरानी रंजिश थी। मंगलवार को बहस हो गई और दोनों तरफ से गोली चल गई। इस फायरिंग में दोनों गुटों के एक-एक व्यक्ति जख्मी हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान एक नौजवान की मौत हो गई।