फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में फायर सेफ्टी यंत्र लीक, टीचर्स और छात्रों में मची अफरा तफरी

Sat, 17 Sep 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
होशियारपुर के गांव में स्कूल में लीक हुआ फायर सेफ्टी सिस्टम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल में लगा फायर सेफ्टी यंत्र अचानक लीक हो गया और गैस रिसाव होने लगा। देखते ही देखते स्कूल में अफरा तफरी मच गई। घटना पंजाब के होशियारपुर की है। गांव गढ़दीवाला स्थित लाला जगत नारायण डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला में लगा फायर सेफ्टी यंत्र शुक्रवार को बरामदे में गिर गया। उसमें से गैस लीक होने लगी और गैस चढ़ने के कारण स्कूल के 11 बच्चों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


इसके बाद सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। घटना का पता चलते ही दसूहा के एसडीएम बरजिंदर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. कैलाश कपूर और बच्चों के माहिर डॉक्टर सिविल अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार लाला जगत नारायण डीएवी पब्लिक स्कूल के बरामदे मे लगा फायर सेफ्टी यंत्र सुबह करीब आठ बजे गिर गया।

इसके बाद उसमें से गैस निकलनी शुरू हो गई। पहले तो स्कूल प्रबंधकों ने इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन आधे घंटे बाद जब 11 बच्चों की सेहत बिगड़नी शुरू हुई तो स्कूल स्टाफ सदस्यों ने यंत्र को ग्राउंड में रख दिया। स्कूल से निकलते समय एक बच्ची चलते चलते गिर गई। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। मामला गर्माता देख स्कूल में छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की आंखों के आगे छा गया था अंधेरा

होशियारपुर के गांव में स्कूल में लीक हुआ फायर सेफ्टी सिस्टम - फोटो : अमर उजाला
बीमार बच्चों में सातवीं कक्षा का हेमंत पुत्र राजू, अमरीक कुमार पुत्र पवन कुमार, जसप्रीत कौर पुत्री हरविंदर सिंह, कनिका पुत्री अशोक, मुस्कान पुत्री मदन सिंह, सूरज डडवाल पुत्र रजिंदर सिंह, तनव शर्मा पुत्र नरिंजन शर्मा, वंशिका पुत्री राकेश कुमार और श्रेया पुत्री विवेक कुमार शामिल हैं।

बच्चों ने बताया कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और गले में भी खिंचाव पैदा हो रहा था। अचानक आंखों के आगे अंधेरा भी छा गया। सिविल सर्जन डॉ. कैलाश कपूर ने कहा कि फायर सेफ्टी यंत्र से निकली गैस के कारण बच्चों की सेहत खराब हुई है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।

सीएम के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद और जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. रमन घई भी बच्चों का हाल चाल पूछने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ रामदेव यादव, सतीश बावा और अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने सिविल अस्पताल पहुंच कर बच्चों का कुशलक्षेम जाना।

सुबह आठ बजे फायर सेफ्टी यंत्र लीक हो गया। उसकी गैस चढ़ने से बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया और उनके परिजनों को भी सूचित किया गया। हादसे के बाद फायर सेफ्टी यंत्र को स्कूल ग्राउंड में रख दिया गया।
- सुचित्रा जैन, प्रिंसिपल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें