करनाल में प्रेम नगर स्थित घर में लगी भयानक आग
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के करनाल में प्रेम नगर कॉलोनी में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब दो मंजिला मकान से लोगों ने आग की लपटें उठते देखीं। देखते ही देखते पूरी कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते, घर के लोग चीखते चिल्लाते बाहर भागते नजर आए। पता चला कि मकान में आग लग गई।
घर में ही ईशा क्लॉथ हाउस नाम से दुकान बनाई गई थी, जो जलकर बुरी तरह खाक हो गई। लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए आग बुझाने में सहयोग किया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ा। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। भारी संख्या में पुलिस बल भी घटना स्थल पर पहुंचा। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।